उरई, अगस्त 8 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक महिला ने युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला के मुताबिक घटना के बाद जब उसके परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति के पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 8 अगस्त की सुबह महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक जबरन घर में घुस आया और महिला के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। इसके बाद पति अपने साथ घर के कुछ लोगों को ल...