उरई, जुलाई 15 -- Orai News: कालपी। संवाददाता चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया में घर के बाहर बैठे मां-बेटे से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम मुसमरिया निवासी सुमित सिंह ने बताया कि 29 जून की रात करीब 11:30 बजे वह मां उषा देवी के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव के मयंक सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में सुमित का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि मां को भी चोटें आईं। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और बीच-बचाव किया। थाना चुर्खी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...