Orai News: घर का दरवाजा खोलते समय युवक को सांप ने डसा
उरई, अक्टूबर 23 -- Orai News: कोंच । संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में गुरुवार देर रात घर का दरवाजा खोलते समय एक युवक को सांप ने डस लिया। अचानक हुई इस घटना से युवक की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार कराया गया।कोंच नगर के जयप्रकाश नगर निवासी 25 वर्षीय रोहित यादव गुरुवार रात करीब 10 बजे किसी काम से अपने घर का दरवाजा खोल रहे थे। इसी दौरान घर के अंदर छिपकर बैठे करीब एक मीटर लंबे सांप ने अचानक उन्हें डस लिया। अचानक सांप के सामने आने और उसके काटने से रोहित घबरा गए। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिससे परिजन चिंतित हो उठे। युवक की स्थिति को देखते हुए परिजन बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले गए, जहां चिकित्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.