उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: माधौगढ़, संवाददाता। थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम गोरा चिरैया में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाना रामपुरा में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित गोविंद नारायण निवासी ग्राम गोरा चिरैया थाना रामपुरा ने बताया कि वह रविवार की रात को अपने घर पर सो रहा था। रात में अज्ञात चोर पानी के रास्ते से घर में दाखिल हुए। चोरों ने किसी धारदार हथियार से तीन कमरों के ताले काट डाले और कमरों में रखे सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सभी जेवरात, कीमती सामान और नगदी चोरी कर भाग गए। सुबह जब पीड़ित की नींद खुली तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पी...