उरई, अगस्त 17 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। मोहल्ला गणेशगंज में रविवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह पड़ोसियों को हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मोहल्ला गणेशगंज निवासी राजभइया कुशवाहा अपनी पत्नी बबली और दो पुत्रों रोहित, शिवम व पुत्री नंदनी के साथ जनपद फतेहपुर के खागा में रहकर पानीपुरा का कारोबार करते हैं। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर कमरे व बक्सों के ताले भी तोड़ डाले। चोर घर से एक जोड़ी सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, बिछिया और 50 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। राजभइया ने बताया कि बड़े बेटे की शादी तय हो गई थी, उसी के लिए जेवरात बनवाकर घर में रखे थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो गृहस्व...