Orai News: घरेलू विवाद से त्रस्त मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम मझवार में 40 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दीपराज घर में अकेला रहता था। गुरुवार शाम घटना की जानकारी पड़ोसियों को होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने जांच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार मृतक की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, दूसरी पत्नी व बच्चे उससे दूर रहते थे। वह अकेले मिट्टी के बर्तन बेचकर गुजारा करता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह सरल स्वभाव का था और नशा नहीं करता था। पुलिस के अनुसार अकेलेपन व दांपत्य विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.