उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: उरई। संवाददाता ग्राम पंचायत डकोर में ग्राम समाज की जमीन पर फिर से कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में गाटा संख्या 2944 पर 3.3720 हेक्टेयर जमीन ग्राम समाज की है। इस पर गांव के ही दो लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत तत्कालीन जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय से की गई थी। शिकायत पर एसडीएम नेहा ब्याडवाल और राजस्व टीम ने मौके पर जांच की थी। पैमाइश में जमीन ग्राम समाज की निकली। इसके बाद एसडीएम ने जमीन के चारों तरफ तार फेंसिंग कराकर उसे गोशाला के लिए आरक्षित कर दिया। वहां 536 पौधे भी रोपित कराए गए और दोनों कब्जेदारों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप है कि अब दोनों ने फिर से तार फेंसिंग और लग...