उरई, जुलाई 20 -- Orai News: आटा, संवाददाता। परासन से कुइयाझोर, अल्मोड़ी डेरा और मोहरदेवी तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग अब आंदोलन का रूप लेने लगी है। गांव के बाहर रोड नहीं तो वोट नहीं का बोर्ड लगाकर ग्रामीणों ने साफ संदेश दिया है कि सड़क के बिना अब वोट नहीं देंगे। जहरीले कीड़े के काटने से अचेत वृद्ध को चारपाई पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाने की घटना के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल न होने से लोगों में भारी नाराजगी है। शनिवार को अचेत हुए वृद्ध शर्मन को ग्रामीणों ने चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, तब जाकर उन्हें इलाज मिल सका। इस घटना के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जिम्मेदार अधिकारी गांव पहुंचेंगे और सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज होगी, लेकिन अब तक न कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही निर्माण को लेकर कोई नई प्रगति हु...