उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: कालपी। संवाददाता महेवा ब्लॉक के ग्राम पिपरोंधा स्थित गौशाला का पशुपालन विभाग झांसी मंडल के अपर निदेशक ग्रेड-टू एवं पशु चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में गोवंश के रखरखाव, चारा-पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही गौशाला के लिए तैयार किए गए नेपियर घास के खेत का निरीक्षण कर हरे चारे की उपलब्धता की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग झांसी मंडल के अपर निदेशक ग्रेड-टू एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विलेन्द्र सिंह ने गौशाला में मौजूद गोवंश की संख्या और उनकी स्थिति देखी। उन्होंने पशुओं के लिए उपलब्ध भूसा, हरा चारा और स्वच्छ पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। शेड, नांद, परिसर की साफ-सफाई और जल निकासी की स्थिति भी देखी। बीमार अथवा कमजोर पशुओं की नियमित निगरानी कर समय से उपचार कर...