उरई, जुलाई 22 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता कस्बे के एक गेस्ट हाउस में मंगलवार देर रात हो रही नाबालिग किशोरी की शादी को कोतवाली पुलिस ने समय रहते रुकवा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाल विवाह निषेध अधिनियम का हवाला देकर विवाह प्रक्रिया रुकवा दी। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी की 16 वर्षीय पुत्री साक्षी की शादी मध्य प्रदेश के लहार निवासी 30 वर्षीय युवक के साथ तय हुई थी। मंगलवार रात सिहारी रोड स्थित गेस्ट हाउस में विवाह समारोह चल रहा था। खाना खाने के बाद टीका की रस्म की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को नाबालिग की शादी होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी के दस्तावेज और आयु संबंधी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने तत्काल विवाह रुकवा दि...