उरई, जुलाई 21 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन में रविवार रात गाली देने से मना करने पर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं शिकायत पर बीच-बचाव करने पहुंचे सिपाही को भी थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।पीड़ित दीपक यादव ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर पर था। इसी दौरान मोहल्ले का शिवम उर्फ गुड्डू उसके दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। बचने के लिए दीपक घर के अंदर चला गया तो आरोपी जबरन घुसकर उसकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान को बेरहमी से पीटा सूचना पर यूपी 112 की पीआरवी टीम में तैनात कांस्टेबल वेद प्रकाश अत्री और होमगार्ड जवान हरिओम तिवारी...