उरई, अगस्त 28 -- Orai News: जालौन। संवाददाता विकासखंड के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बारिश में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।ग्रामीण कैलाश याज्ञिक, धनीराम वर्मा, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु आदि का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे और ग्रामीण गुजरते हैं। बरसात में फिसलन से बच्चों के गिरने का खतरा रहता है। बीमार होने पर एंबुलेंस को घर तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है। इसी मार्ग पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं, फिर भी जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार अधिकारियों ने सड़क की नाप-जोख की ह...