उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच के ग्राम खैरी में बारिश के पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव के कई हिस्सों में जलभराव होने के कारण रास्ते पानी में डूब गए हैं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। लगातार पानी जमा रहने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है।मंगलवार दोपहर ग्राम खैरी के सैकड़ों ग्रामीणों ने कोंच एसडीएम अभिनव कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार जलभराव के कारण गांव के कई हिस्सों में पानी फैल गया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम कार्यालय घेरने की चेतावनी पानी मकानों के आसपास जमा होने से घरों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। कुछ मकानों के गिरने...