उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: कोंच। संवाददाता 5 हजार की आबादी वाले ग्राम तीतरा खलीलपुर श्मशान घाट न होने से ग्रामीणों को 5 घंटे श्मशान घाट पर शव रखकर इंतजार करना पड़ा। व्यवस्था से आक्रोशित ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है सूचना पर एसडीएम ने तत्काल राजस्व विभाग व पुलिस की टीम भेजी। उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों से कहा लेकिन ग्रामीण नहीं माने उसके बाद एसडीएम अभिनव कुमार से फोन और वार्ता की और उनके अश्वासन पर अंतिम संस्कार किया।

ग्राम की स्थिति नदीगांव विकास खंड के ग्राम तीतरा खलीलपुर जिसकी आवादी करीब 5 हजार बताई गई है। गांव में दो जगह श्मशान घाट की जगह पड़ी है लेकिन दोनों जगह श्मशान घाट नहीं बन पाया है और न ही तीतरा खलीलपुर के मजरा खेड़ाबेड़ा में श्मशान घाट बना हुआ है। श्मशान घाट एक चबूतरा बना हुआ है लेकिन बारिश के लि...