उरई, जुलाई 22 -- Orai News: कालपी। संवाददाता महेवा ब्लॉक के ग्राम मुसमरिया में 18 जुलाई को किसी काम से निकले एक युवक के साथ गांव के ही दबंग ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर ग्रामीण जमा हुए तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर चुर्खी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महेवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया निवासी श्रीकांत सिंह ने चुर्खी थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 18 जुलाई को गांव में किसी काम से निकला था। इसी दौरान वह राकेश के मकान के सामने से गुजर रहा था। वहां ग्राम निवासी रामू निवासी दोआना मिल गया और बिना बात के उसे गालियां देने लगा। श्रीकांत ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गया और उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसे काफी चोटें आईं। इस दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ...