Orai News: गांजा तस्करी में चार तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट, कालपी कोतवाल को सौंपी विवेचना
उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: आटा। संवाददाता पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ थाना आटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गांजा तस्करी से जुड़े चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों पर गिरोह बनाकर गांजे की तस्करी और बिक्री का आरोप है। मामले की विवेचना कालपी कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी को सौंपी गई है।पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य राजीव पंवार, आदित्य, मोहम्मद खान और शमीम निवासी जनपद बागपत हैं। चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का आरोप है कि गिरोह अवैध गांजे की आपूर्ति, परिवहन और बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था। बीती 29 अगस्त 2026 को पुलिस ने दो संदिग्ध कारों की तलाशी के दौरान सात बैगों में रखे 38 पैकेट गांजा बरामद कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.