उरई, जुलाई 29 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कांशीराम कॉलोनी कोंच निवासी एक गर्भवती महिला की उपचार दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो जाने की घटना सामने आयी है। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कांशीराम कॉलोनी निवासी गर्भवती महिला पूनम 28 वर्ष पत्नी सोनू कुशवाहा मंगलवार की शाम प्रसव से पूर्व दर्द होने पर कोंच सीएचसी पहुंची थी जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत देख उसे उरई रेफर कर दिया था लेकिन उरई से भी उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोपहर में शव यहां लाया गया, सूचना पर पहुंचे क्राइम इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पूनम के शरीर में खून की कमी थी जिससे उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। इससे पहले...