उरई, सितम्बर 14 -- Orai News: उरई। गणेश चतुर्थी पर जनपद में धूमधाम के साथ गणेश महोत्सव की शुरूआत हो गई है। जगह, जगह गणेश पंडाल सजाकर मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत गजानन की स्थापना की गई हैं, पर पंडालों के आसपास अव्यवस्थाओं का अंबार रहा। सफाई से लेकर बिजली, पानी के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं मिले। सुरक्षा व्यवस्था भी भगवान भरोसे दिखी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने जब पंडालों की पड़ताल तो यह नजारा देखा गया। कमेटी के लोगों ने भी प्रशासन से सहयोग न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। माहिल तालाब परिसर में स्थापित शहर के सबसे बड़े गणेश पंडाल के बाहर कमियां साफ देखी गई। प्रमुख मार्ग वाला पंडाल होने से सुरक्षा के नाम पर केवल एक होमगार्ड मौके पर मिला, उसे भी ट्रैफिक विभाग का था। अन्य पुलिस कर्मी तो दूर की बात, होमगार्ड तक नहीं दिखाई पड़े। वहीं, नो इंट्री होने के...