उरई, अक्टूबर 23 -- Orai News: कालपी। संवाददाता ग्राम लमसर निवासी 25 वर्षीय वीर सिंह खेत से चारा काटकर घर आ रहा था। नाला पार करते समय पानी में बैठे सांप ने उसे काट लिया और भाग गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले गए। डॉ. विशाल सचान ने जांच के बाद इलाज शुरू किया, हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...