उरई, सितम्बर 11 -- Orai News: कुसमिलिया। संवाददाता डकोर कोतवाली क्षेत्र के खरका गांव में शुक्रवार दोपहर को आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। खेत में बकरी चराने गए किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई जबकि पेड़ की डाल गिरने से छह बकरियों की भी दबकर मौत हो गई।शुक्रवार दोपहर को डकोर कोतवाली क्षेत्र के खरका गांव निवासी देशराज 55 वर्ष रोज की तरह अपनी बकरियां लेकर गांव के बाहर खेतों की ओर चराने गए थे। दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पास में खड़े एक बड़े पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए। बारिश के साथ तेज गरज-चमक भी हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली सीधे उसी पेड़ पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से देशराज की मौके पर मौत हो गई। झटका इतना तेज था कि पेड़ की एक भारी डाल टूटक...