उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा बुल्दा में खेत में भैंस के घुस जाने को लेकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। गांव के एक व्यक्ति ने भैंस को बेरहमी से पीटा और धारदार हथियार मारा। गंभीर हालत में कई दिनों तक उपचार चलने के बाद भैंस की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक महिला ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ग्राम मदारपुर शेखपुरा बुल्दा निवासी गुड्डी पत्नी चक्कू ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती 6 अक्टूबर को दोपहर के समय वह अपने हिस्से के खेत में गई थी। इसी दौरान उनकी नातिन भैंस को पानी पिलाने के लिए ले जा रही थी। तभी भैंस छूटकर गांव के निवासी आरोपी समी के खाली खेत में चली गई। भैंस के खेत में पहुंचने पर आरोपी समी ने उसके ...