उरई, अक्टूबर 29 -- Orai News: उरई, आटा। संवाददाता लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहे उकासा गांव के लोगों की समस्या अब जाकर दूर हो गई। ग्रामीणों की मांग व समाजसेवी अभय द्विवेदी चमारी के प्रयास से विभाग ने आपूर्ति को अब आटा फीडर से जोड़ दिया है। इससे अब उकासा गांव के लोगों को 18 घंटे निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी। इससे गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। जेई ने बताया कि एमडी के निर्देश पर यह सुविधा गांव के लोगों को दी गई है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने समाजसेवी का स्वागत किया।

आटा फीडर से मिली नई बिजली आपूर्ति भाजपा नेता अभय द्विवेदी चमारी और बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र नाथ ने बटन दबाकर उकासा गांव में बिजली आपूर्ति की नई सुविधा शुरू की। सुचारु रूप से बिजली मिलते ही गांव के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समाजसेवी अभय ने बताया कि ब...