उरई, अक्टूबर 22 -- Orai News: उरई/ कदौरा संवाददाता डीएम के निर्देशन में गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में जनपद के कदौरा क्षेत्र के अंतर्गत खाद की दुकानों पर छापेमारी की कार्यवाही कराई गई। छापेमारी के दौरान कुल छह खाद के नमूने भरे गए। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि निर्धारित रेट पर मानकों के अनुसार खाद की बिक्री की जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।गुरुवार को कृषि अधिकारी डॉ गगदनदीप सिंह ने कदौरा में खाद की दुकानों का औंचक निरीक्षण कर खाद का स्टॉक और बिक्री के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कामदिगरी ट्रेडर्स कदौरा से डीएपी के दो नमूने भरे वहीं कुशवाहा बीज भंडार उदनपुर से डीएपी का एक नमूना लिया गया जबकि शिव शक्ति ट्रेडर्स इसके अलावा सुपर खाद भंडार कदौरा से डीएपी के दो नमूने लिए गए।उन्होंने कहा कि किसी भी प्...