उरई, अक्टूबर 8 -- Orai News: उरई/ कदौरा। संवाददाता खाद्य विभाग ने उरई, कालपी, कदौरा और कोंच में छापा मार खाने पीने की वस्तुओं के 8 नमूने भरे। जबकि दो खाद्य विक्रेताओं को नोटिस जारी किया।

खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय डॉ. सीआर प्रजापति ने टीमों का गठन कर छापेमार कार्रवाई की। टीम ने उरई में करमेर रोड हाथी मंदिर के पास दशाराम दुग्ध विक्रेता, कुइया रोड पर नरेंद्र कुमार दुग्ध विक्रेता और कालपी रोड जायसवाल टावर के सामने अवधेश दुग्ध विक्रेता से दूध के तीन नमूने लिए। वहीं माहिल तालाब के पास स्थित विशंभर स्वीट्स प्रो. राकेश पुरवार के प्रतिष्ठान से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। स्टेशन रोड स्थित ब्लैक चिली रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया गया। क...