Orai News: खनुवां में 200 मीटर का रास्ता गड्ढों में तब्दील
उरई, अगस्त 8 -- Orai News: जालौन। संवाददाता विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खनुवां में मुख्य रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। गांव से जालौन-कोंच की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सरकारी अस्पताल से लेकर तालाब स्थित शंकरजी मंदिर तक करीब 100 से 200 मीटर का रास्ता पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। हालात यह हैं कि इस मार्ग से दोपहिया वाहन तो दूर, पैदल निकलना भी ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है।सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से सड़क और गड्ढों का अंतर तक दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीण प्रदीप कुमार, रामकिशोर, कल्लन, मनीष पचौरी आदि ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.