Orai News: कोटरा में स्वच्छता का दिया गया संदेश
उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: कोटरा, संवाददाता। भाजपा नगर इकाई कोटरा द्वारा नगर की प्रमुख गलियों, चौराहों.ल तथा पार्कों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर स्थित गांधी प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई की। स्वच्छता अभियान में नगरपंचायत अध्यक्ष सियासरण व्यास व ईओ उमाकांत पटेल ने स्वयं झाड़ू लगाकर गांधी प्रतिमा के आसपास सफाई की। गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा तथा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। चेयरमैन सियासरण व्यास ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। वरिष्ठ लिपिक राधबल्लभ चतुर्वेदी ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाने का उद्देश्य लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.