उरई, अक्टूबर 1 -- Orai News: उरई। संवाददाता। उरई की स्टेशन रोड पर छात्रों के हौसले बुलंद हैं। गांधी महाविद्यालय के पास बनी कोचिंग के बाहर गुरुवार सरेशाम चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आए दिन हो रही घटनाओं के बाद भी पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल घटना के बाद पुलिस में मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फोटो चेक किए हैं। घटना की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि कोचिंग पढ़ने वाले छात्रों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। हमले में दयाशंकर पुत्र मानसिंह निवासी इंदिरा ...