उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: कोंच। संवाददाता उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर कोंच तहसील परिसर में कार्य बहिष्कार कर एक दिवसीय धरना दिया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कोंच अभिनव कुमार सौंपकर 8 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला हैं और उन पर राजस्व अभिलेखों के रखरखाव, वरासत, नामांतरण, पैमाइश, ई-गवर्नेंस, आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद उन्हें बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी और लंबित सेवा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।लेखपाल दिग्विजय, अखिलेश कुशवाहा, आशीष दीक्षित, पद्मजा हेमलता, धीरज, शुभचिन्तक, पीयूष, मौसम सिंह, सीमा निषाद, चंदन सिंह सहित ले...