Orai News: कोंच में भी रही करवाचौथ की रौनक, बाजार रहा गुलजार
उरई, अक्टूबर 28 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच में करवाचौथ का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बुधवार सुबह से ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुहागिन महिलाएं पर्व को खास और यादगार बनाने के लिए जमकर खरीदारी कर रही हैं। कपड़ों, आभूषणों, चूड़ियों, मेहंदी और पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।करवाचौथ पर पारंपरिक परिधानों के साथ आधुनिक फैशन का मेल देखने को मिल रहा है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार साड़ियां, लहंगे, सूट और शृंगार का सामान खरीद रही हैं। बाजार में लाल, मरून, गुलाबी और सुनहरे रंग की साड़ियों की मांग दिखाई दे रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: करवाचौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक बनारसी, सिल्क और कढ़ाईदार साड़ियों के साथ डिजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.