Orai News: कोंच मार्ग पर कार और ऑटो में आमने-सामने भिड़ंत, दो यात्री घायल
उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: जालौन। संवाददाता जालौन-कोंच मार्ग पर देवरी गांव के पास शनिवार शाम कार और ऑटो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।शनिवार शाम लगभग आधा दर्जन सवारियों को लेकर एक ऑटो जालौन से कोंच की ओर जा रहा था। वहीं कोंच की ओर से एक कार जालौन की ओर आ रही थी। जैसे ही दोनों वाहन देवरी के पास पहुंचे, अचानक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर से दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि वाहनों की रफ्तार अधिक नहीं थी, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई और सवारियां बाल-बाल बच गईं। हादसे में ऑटो में बैठे दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.