उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: कालपी। संवाददाता रेलवे की सिग्नल केबिल चोरी मामले का पर्दाफाश करने के लिए आरपीएफ ने अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को पड़ोसी जनपद कानपुर देहात में छापा मारकर हिरासत में लिए गए आधा दर्जन नाबालिगों को साथ लेकर कालपी में बर्तन व्यापारियों से पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पकडे़ गए नाबालिगों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ जारी है।कुछ दिन पहले कालपी स्टेशन परिक्षेत्र से रेलवे की कॉपर केबिल चोरी हो रही थी। जिस पर आरपीएफ ने शक के आधार पर कानपुर देहात के ग्राम डिलोलिया बांगर में छापा मारा। वहां से टीम ने आधा दर्जन नाबालिगों को हिरासत में लिया। उनसे मिले इनपुट के आधार पर आरपीएफ थानाध्यक्ष रामबाबू शुक्ला की अगुवाई में कालपी के टरननगंज बाजार स्थित अजय व संदीप बर्तन भंडार में छ...