उरई, नवम्बर 19 -- Orai News: कदौरा। सुजानपुर स्थित एलीट एग्रो फार्म हाउस में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा का रसपान किशोरी सेवा धाम आश्रम राधाकुंड (मथुरा) के आचार्य रामभरोसे शास्त्री करा रहे हैं। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। आयोजन की शुरुआत 16 नवंबर को बड़ी माता मंदिर, कदौरा से निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुई थी। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हो रही है, जो 22 नवंबर तक चलेगी। कार्यक्रम के तहत 23 नवंबर को सुबह 10 बजे तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: हरिपुर ड्योढ़ी में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज से आयोजन में परीक्षित के रूप में साव...