Orai News: कुठौंदा बुजुर्ग में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: जालौन। संवाददाता विकास खंड जालौन की ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में विकास कार्यों में अनियमितता और घटिया निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में मानकों की अनदेखी की गई है। घटिया सामग्री का उपयोग कर निर्माण कराया गया है। वहीं खेल मैदान के निर्माण में भी धांधली किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बिना स्थलीय निरीक्षण के ही आख्या लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से प्रकरण की तकनीकी टीम से निष्पक्ष जांच कराने और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.