उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: कोंच। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम बोहरा में मंगलवार सुबह एक किसान के कच्चे मकान में अचानक आग लगने से उसमें रखा गेहूं और भूसा जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से मकान में बंधी भैंस और बकरी भी झुलस गईं। घटना में किसान को करीब 20 से 25 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।ग्राम बोहरा निवासी किसान भगवान सिंह परिहार ने अपने पशुओं के चारे और घरेलू उपयोग के लिए कच्चे मकान में गेहूं और भूसा रख रखा था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान में रखा अनाज व भूसा जलने लगा। मकान से उठती आग की तेज लपटें देखकर आसपास के ग्राम...