उरई, अक्टूबर 28 -- Orai News: उरई। संवाददाता परासन खदान संख्या 4032/15 में अवैध खनन को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी जालौन को शिकायती पत्र दिया है। ग्राम अलमौरी डेरा परासन के किसानों का आरोप है कि खंड संचालक द्वारा भारी मशीनों से उनकी सब्जी की फसलें उजाड़ी जा रही हैं। विरोध करने पर पुलिस से फर्जी तरीके से पकड़वाने और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।पीड़त सत्यप्रकाश निषाद सहित गंगादीन, गप्पू प्रसाद, गणेश नारायण, रमहेत, प्रसाद, दशाराम आदि ने बताया कि वे अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए नदी किनारे सब्जी की बाड़ी लगाते हैं। आरोप है कि खदान संचालक द्वारा फसलों को रौंदा जा रहा है और विरोध करने पर लाखों का नुकसान कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Orai News: दबंग ठेकेदार पर किसानों ने लगाया फसल उजाड़ने और बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप, डीएम से...