उरई, अगस्त 30 -- Orai News: कालपी। संवाददाता पहली बरसात में ही जोल्हुपुर मदारीपुर रोड स्थित जोधर नाला पर बने पुल की सुरक्षा दीवाल धसक गयी जिससे उसकी गुणवत्ता पर तो सवाल खड़े ही हो रहे है तो दुर्घटना की भी सम्भावना बढ़ गयी है।जोल्हुपुर मदारीपुर रोड क्षेत्र की प्रमुख सड़क है जहां से प्रतिदिन एक सैकड़ा गाँव का आवागमन होता है साथ ही यह रोड एनएच 27 को औरेया रोड से भी जोड़ता है जिसके चलते औरेया और हमीरपुर जनपद आने जाने वाले लोग भी इसी रोड से होकर गुजरते है। शासन ने इस रोड की उपयोगिता के चलते इसके चौड़ीकरण पर करोड़ों रूपये खर्च किए है जिससे आवागमन सुलभ हो। हालाकि अभी इस रोड पर काम चल रहा है। इसी चौड़ीकरण की कड़ी में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने जोधर नाला पर बने पुल के आसपास चौड़ीकरण किया और सड़क को कटाव से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार भी बनाई है जिस पर लाखों ...