Orai News: कालपी तहसील के नए खाद्य सुरक्षा अधिकारी बने अनिल कटियार
उरई, जुलाई 9 -- Orai News: कालपी। संवाददाता खाद्य सुरक्षा विभाग में फेरबदल के तहत उन्नाव से स्थानांतरित होकर आए अनिल कटियार ने गुरुवार को कालपी तहसील के खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने कालपी, कदौरा और इटौरा बाजारों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।जिला अभिहित अधिकारी डा. जितिन कुमार के स्थानांतरण के बाद डा. चेतराम प्रजापति को नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं एक साल से कालपी में तैनात सुनील कुमार को जालौन तहसील भेजा गया है। उनके स्थान पर अनिल कटियार को कालपी क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। नवनियुक्त अधिकारी अनिल कटियार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार आम जनता को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मिलावटखोरों पर प्रशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.