उरई, जुलाई 11 -- Orai News: जालौन। जालौन-उरई मार्ग पर भिटारा के पास शनिवार को सड़क पर आए जानवर को बचाने के चक्कर में कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही बाइक असंतुलित होकर कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। औरैया जनपद के औरैया निवासी अभिषेक कुमार 28 वर्ष अपनी बाइक से औरैया से उरई की ओर जा रहे थे। जब वह भिटारा से कुछ आगे पहुंचे तो उनके आगे एक कार चल रही थी। उसी समय सड़क पर अचानक एक जानवर आ गया। जानवर को देखकर कार चालक ने घबराकर अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे बाइक चला रहे अभिषेक को इसका अंदाजा नहीं हो सका। वह बाइक को संतुलित नहीं रख पाया और तेज रफ्तार बाइक कार के पीछे से टकराकर सड़क पर गिर गई। टक्कर लगने से अभिषेक को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीर...