उरई, नवम्बर 25 -- Orai News: कुठौंद। थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में मंगलवार शाम तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से घायल हुई चार वर्षीय मासूम हिमांशी की औरैया में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसा तब हुआ था कि जब जब मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। ग्राम मदनेपुर निवासी चंद्रशेखर की चार वर्षीय पुत्री हिमांशी मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेल रही थी। वह एक मकान से दूसरे मकान की ओर जा रही थी तभी तेज़ रफ़्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी। मासूम गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़ी थी। परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए पड़ोसी जिले औरैया के अस्पताल ले गए थे वहां चोटें अधिक गंभीर होने के कारण देर रात हिमांशी की मौत ह...