उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर की कांशीराम कॉलोनी के चौकी इंचार्ज अमन दीक्षित को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज एक महिला को बिना किसी ठोस सबूत के झूठे आरोप लगाकर परेशान कर रहे थे। महिला की शिकायत पर एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज को हटाकर पुलिस लाइन भेजने की कार्रवाई की है।पीड़ित महिला निवासी कांशीराम कॉलोनी निवासी की मोटरसाइकिल किस्त की अदायगी न करने पर फाइनेंस कंपनी के लोग छीन ले गए थे। बताया गया कि कंपनी द्वारा छीनी गई उसी बाइक से कहीं लूट की घटना को अंजाम दिया गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दरोगा समेत राजेपुर थाने के आठ सिपाही लाइन हाजिर इसकी भनक लगने पर चौकी इंचार्ज अमन दीक्षित ने बिना किसी ठोस आधार के महिला को लूट के मामले से जोड़कर पर...