उरई, जुलाई 15 -- Orai News: उरई, संवाददाता लोक निर्माण विभाग परिसर में कांट्रैक्टर एसोसएिशन के तत्वावधान में नए पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ठेकेदारों की समस्याओं को सुना गया और उनके निस्तारण को लेकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया।वरिष्ठ ठेकेदार विजय तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन के अध्यक्ष राकेश पाली ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिन्ंदन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करेंगे और ठेकेदारों की जो भी समस्याएं हैं उनके निस्तारण को लेकर अधिकारियों से वार्ता कर उनका समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुमन गोस्वामी, मंत्री विशंभरदयाल, महेश्वरीदीन, संतोष कोरी जीनू, नफीस अहमद, रामसनेही, प्रमोद यादव, जगन्नाथ ठेकेदार, कीर...