उरई, अक्टूबर 6 -- Orai News: कोटरा। संवादाता नगर में 80 वर्षो से निरंतर होती चली आ रही रामलीला की शुरूआत 8 अक्टूबर से होगी। इस दौरान जिले के कोने कोने से आने वाले कलाकारों की ओर से मंचन किया जाएगा। यह आयोजन नगर के विहारी मन्दिर के प्रांगण में होगा।रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि गुरुवार को नारद मोह की लीला से मंचन प्रारम्भ होगा, जो दशहरा तक यानि रावण वध तक चलेगा। समिति के अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि रामलीला से सम्बंधित सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयीं हैं। कमेटी के पूर्व समिति अध्यक्ष रघुवीर सिंह गौर ने बताया कि लीला को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। यह भी पढ़ें- Rampur News: सात अक्टूबर को होगा श्री हरि आदर्श रामलीला का शुभारंभ, तैयारियां पूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...