Orai News: कमियां उजागर.. गिरे स्लैब की मरम्मत शुरू
उरई, जुलाई 20 -- Orai News: कालपी,संवाददाता। एनएच-27 के कालपी-जालौन मार्ग पर मुन्ना फुलपावर चौराहे के पास बने अंडरपास का स्लैब रविवार सुबह भरभराकर गिरने से निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एनएचएआई ने आवागमन रोककर मरम्मत शुरू करा दी है और संबंधित निर्माण कंपनी के अन्य ढांचों की भी जांच कराने का फैसला लिया है। करीब एक माह पहले भी इसी अंडरपास की स्लैब का एक हिस्सा गिरा था। उस समय एनएचएआई के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था और केवल टूटे भाग की मरम्मत कराकर मामले को टाल दिया था। लेकिन अब पूरा स्लैब गिरने से निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को भी एनएचएआई की टीम और निर्माण कंपनी के लोग क्षतिग्रस्त हिस्से की तुड़ाई करते रहे। परियोजना निदेशक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.