उरई, सितम्बर 4 -- Orai News: एट। संवाददाता आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन का विस्तार करते हुए नगर एट निवासी कमलेश उपाध्याय को जालौन का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।मनोनयन के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। शुक्रवार को कमलेश उपाध्याय को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं नगर आगमन पर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में नया गठन जल्द किया जाएगा। गगन पंडा, महावीर मिश्रा, कमलाकांत पाराशर, रमेश कुशवाहा, राघवेंद्र श्रीवास्तव, मनोज दीक्षित, मनीष पठा, महेश दीक्षित, लल्लन महाराज, मुरारी लाल गोस्वामी, अभय पांचाल आदि रहे।

हिंदी ...