Orai News: कदौरा-बेरी मार्ग पर लगा भीषण जाम, बारिश में स्कूली बच्चे घंटों फंसे
उरई, अगस्त 25 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता नगर के प्रमुख कदौरा-बेरी मार्ग पर मंगलवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई घंटे तक यातायात ठप रहा। जाम में दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहन फंसे रहे। तेज बारिश के बीच लगे जाम ने राहगीरों और स्कूली बच्चों की मुसीबत बढ़ा दी।मंगलवार सुबह अपने गंतव्य के लिए निकले लोग सड़क पर ही फंसने को मजबूर हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जा रहे बच्चों को हुई, जो भारी बस्ते और बारिश के बीच गाड़ियों में फंसे रहे। एक तरफ झमाझम बारिश और दूसरी तरफ थमे पहिए, इस दोहरी मार ने लोगों के सब्र का इम्तिहान ले लिया। दोपहिया चालक और पैदल यात्री भीगते रहे। जाम लंबा होने से एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहन भी प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कदौरा-बेरी मार्ग पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.