उरई, सितम्बर 20 -- Orai News: कोंच। संवाददाता राधा अष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायबरेली से आये राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नटवरी कला के कलाकार पण्डित अयोध्या प्रसाद ने शास्त्रीय नृत्य कत्थक के माध्यम से भगवान राम, श्री कृष्ण और भगवान शिव की दिव्य कथाओं को मंच पर जीवंत कर दिया। इस मौके पर नरसिंह मन्दिर में फूल बंगला व 56 भोग का प्रसाद लगाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक डॉ दिनेश उदैनिया, अमिता उदैनिया ने नरसिंह भगवान की पूजा अर्चना से किया। आयोजक ने बताया, दिवगंत गल्ला व्यापारी ओमप्रकाश उदैनिया की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम राधा अष्टमी पर्व को समर्पित हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत रामशरण दास महाराज पीठाधीश्वर रंगमहल सरकार अयोध्या मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: कामनाथ मंदिर में धूमध...