उरई, जुलाई 31 -- Orai News: उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में ग्राम मडोरा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा लगभग 24 करोड़ 2 लाख 49 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है। परियोजना को अक्टूबर 2027 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन, कॉलम का कार्य सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार की लापरवाही बर्दा...