उरई, जुलाई 17 -- Orai News: आटा। संवाददाता आटा-इटौरा रोड पर हाल ही में बनाई गई करीब 100 मीटर लंबी सीसी सड़क ओवरलोड ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के गुजरने के बाद कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर दरारें और हल्का धंसाव दिखाई देने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग ने तत्काल मरम्मत कराकर सड़क को दुरुस्त करा दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के कुछ ही दिन बाद ईंटों से लदी एक भारी ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से गुजरी, जिसके कारण सड़क के कुछ हिस्सों पर दबाव बढ़ गया और दरारें दिखाई देने लगीं। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का कार्य कराया, जिससे सड़क को फिर से व्यवस्थित कर दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की तकनीकी कमी या मानकों क...