उरई, जुलाई 21 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता शासन के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ मंगलवार को रामपुरा नगर में उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश और क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक माल लेकर जा रहे ट्रक को रोककर जांच की गई। वाहन ओवरलोड मिलने और जरूरी प्रपत्र न दिखाने पर उसे तत्काल सीज कर दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से नगर में वाहन चालकों और परिवहन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने अन्य भारी वाहनों की भी जांच कर चालकों को यातायात नियमों और निर्धारित भार क्षमता का पालन करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हैं और सड़कों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे वाहनों के विरुद्ध आगे भी नियमित अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिक...