उरई, सितम्बर 8 -- Orai News: कालपी। संवाददाता पिछले सप्ताह दिल्ली से मजदूरी कर परिवार के साथ घर लौट रहे दंपति की ऑटो में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। फलस्वरूप महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिला के पति की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।घटना 28 अगस्त की रात करीब एक बजे की है। ग्राम हरचन्दपुर थाना कदौरा निवासी संगीता ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि पीड़िता बीती 28 अगस्त की रात एक बजे अपने पति अनिल कुमार व मायके के परिजनों के साथ दिल्ली एक्सप्रेस बस से घर लौट रही थी। बस खराब होने के कारण परिवार आटा में उतरकर ऑटो से कदौरा जा रहा था। आटा-जयरामपुर व काशी रामपुर के बीच चालक ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए ऑटो में टक्कर मार दी रही। इस दुर्घटना में में संगीता, उनके पति अनिल कुम...